प्लास्टिक टप बेचने की आड़ में ‘बच्चा चोरी’ का प्रयास, ग्रामीणों ने दबोचा

2

प्लास्टिक टप बेचने की आड़ में ‘बच्चा चोरी’ का प्रयास, ग्रामीणों ने दबोचा

*सनसनी शाजापुर का युवक 13 साल के मासूम को ले जा रहा था साथ; चौरई पुलिस ने दर्ज की FIR

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

बड़े शहरों की तर्ज पर अब छिंदवाड़ा के ग्रामीण अंचलों में भी बच्चा चोरी की वारदातों ने दस्तक दे दी है।
चौरई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया फतेहपुर में ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, जो फेरी लगाकर प्लास्टिक टप बेचने के बहाने बच्चे के अपहरण की फिराक में था।

भीख मंगवाने के लिए अपहरण का था इरादा
​ सूत्रों के अनुसार, शाजापुर निवासी आरोपी श्यामनाथ क्षेत्र में मोटरसाइकिल से प्लास्टिक टप बेचने का काम करता है। आरोप है कि सुबह करीब 11 बजे, जब 11 वर्षीय मासूम स्कूल जा रहा था, तब आरोपी ने उसे जबरन रोका। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे से कहा कि वह उसे अपने साथ ले जाएगा और उससे भीख मंगवाएगा।

ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा
​जैसे ही मासूम को जबरदस्ती ले जाने की भनक गांव वालों को लगी, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को चौरई थाना लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। फरियादी पेजलाल हरबोडे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 137(ए) और 62 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
​थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्शकोले ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कुछ अहम बिंदु सामने आए हैंल

​मुसाफिरी की आड़ में खेल आरोपी शातिर निकला
उसने पुलिस के संदेह से बचने के लिए अमरवाड़ा थाने में अपनी ‘मुसाफिरी’ (ठहरने की सूचना) भी दर्ज कराई थी।
​गैंग की आशंका पुलिस को अंदेशा है कि यह एक संगठित गैंग हो सकता है। टप बेचने की आड़ में ये लोग रेकी करते हैं और मौका पाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।
अन्य साथी रडार पर आरोपी के अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि यह गिरोह अन्य आपराधिक घटनाओं में भी संलिप्त हो सकता है।
​”ग्रामीणों की सजगता सराहनीय है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्षेत्र में सक्रिय अन्य बाहरी फेरीवालों का रिकॉर्ड क्या है।” पुलिस प्रशासन, चौरई

Leave A Reply

Your email address will not be published.