छिंदवाड़ा प्रीमियर लीग आईपीएस क्रिकेट क्लब के आमंत्रण पर उमड़ा विश्वकर्मा समाज

​खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के वरिष्ठों ने दिया आशीर्वाद

93

रेवांचल टाइम्स ​छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

स्थानीय शुक्ला ग्राउंड में आयोजित ‘छिंदवाड़ा प्रीमियर क्रिकेट लीग’ के तीसरे दिन खेल और समाज का अनूठा संगम देखने को मिला।
रविवार, 22 फरवरी को आईपीएस क्रिकेट क्लब परतला द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति, जिला छिंदवाड़ा के पदाधिकारियों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

​वरिष्ठों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज के जिला अध्यक्ष सुमरन लाल विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन समिति और आईपीएस क्रिकेट क्लब के प्रमुख व पार्षद बबलू विश्वकर्मा एवं खेलवाड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया। सुमरन लाल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज में एकता और अनुशासन की भावना भी जागृत करता है।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे,
जिनमें मुख्य रूप से
​डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा (सचिव),​शरद राजोरिया (सह सचिव),​संदीप विश्वकर्मा(उपकोषाध्यक्ष),​सुनील विश्वकर्मा (युवा अध्यक्ष),​आकाश मालवीय (युवा उपाध्यक्ष),​डीपी मालवीय (नगर सचिव),​इसके साथ ही मुरलीधर विश्वकर्मा, तुकेश विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

​भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ
​आईपीएस क्रिकेट क्लब द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अतिथियों ने टॉस जीतकर मैच की शुरुआत कराई और सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और समाज के युवा उपस्थित रहेl

Leave A Reply

Your email address will not be published.