सिंगोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 4 भैंसें मुक्त, पिकअप वाहन जब्त

8

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा

जितेन्द्र अलबेला

 

क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन और गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। चौकी सिंगोड़ी (थाना अमरवाड़ा) पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करते हुए अवैध रूप से ले जाई जा रही 4 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जब्त किया है।

 

​मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि ग्राम तेंदनीमाल की ओर से एक पिकअप वाहन में भैंसों को ठूस-ठूस कर भरा गया है। तस्कर इन पशुओं को मुनाफा कमाने के उद्देश्य से अवैध रूप से बैल बाजार छिंदवाड़ा ले जा रहे थे। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

 

​आरोपी गिरफ्तार, पशुओं को भेजा गौशाला

​कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पिकअप वाहन (क्रमांक MP-28-G-4185) को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें 04 नग भैंस क्रूरतापूर्वक बंधी पाई गईं। पुलिस ने मौके से आरोपी रवि पिता रुसू भारती (25 वर्ष), निवासी ग्राम चिमौआ को गिरफ्तार किया। बरामद की गई भैंसों को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल मेघासिवनी गौशाला भिजवाया गया।

 

​विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

​सिंगोड़ी पुलिस ने आरोपी रवि भारती के विरुद्ध अपराध क्रमांक 76/2026 के तहत,

​म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 11

​पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (घ)

​बीएनएस (BNS) की धारा (3) 5

के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

​इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सिंगोड़ी उप निरीक्षक पंकज राय, प्रधान आरक्षक राजकुमार परते, आरक्षक सूरज, आरक्षक गुरमुख बघेल, आरक्षक इकलेश, सैनिक दयाराम और सैनिक शिवशंकर का विशेष योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.