मानव अधिकार परिषद मंडला के महासचिव बने आकाश जैन
मंडला। मानव अधिकार परिषद की जिला इकाई मंडला में संगठनात्मक विस्तार के तहत आकाश जैन को जिला महासचिव मनोनीत किया गया है। परिषद शासन से पंजीकृत स्वयं सेवी संस्था है, जो मानवाधिकारों के संरक्षण, जागरूकता और सामाजिक न्याय के लिए कार्य करती है। मंडला जिले के अध्यक्ष द्वारा आकाश जैन के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा गया था। प्रस्ताव पर विचारोपरांत इसे राष्ट्रीय संचालन समिति के चेयरमैन के पास विधिवत कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
राष्ट्रीय चेयरमैन ने प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए आकाश जैन को मंडला जिले का महासचिव नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा करते हुए उन्होंने आकाश जैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास जताया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। साथ ही उनसे अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे।
नवनियुक्त महासचिव आकाश जैन ने अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मानव अधिकार परिषद, जिला मंडला का महासचिव मनोनीत किया जाना उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों है। उन्होंने कहा कि वे संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे तथा परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जिले में मानवाधिकार संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।आकाश जैन ग्राम पंचायत पिंडरई के स्थाई निवासी है
जिले के कई वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने आकाश जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में परिषद मंडला जिले में मानवाधिकार जागरूकता, पीड़ितों की सहायता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगी