थाना टिकरिया में मवेशी तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक से 26 भैंसें जब्त

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले थाना टिकरिया अंतर्गत लंबे समय से सक्रिय मवेशी तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन कर ले जाई जा रही भैंसों से भरा एक 16 चक्का ट्रक पकड़ लिया।
वही प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में बसों व भारी वाहनों के माध्यम से मवेशियों की तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर थाना प्रभारी प्रदीप पांडे द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही थी।
रात्रि लगभग 10 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने थाने के सामने बैरिकेड लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मंडला से जबलपुर की ओर जा रहा एक संदिग्ध 16 चक्का ट्रक रोका गया। तलाशी लेने पर ट्रक में अवैध रूप से ठूंस-ठूंस कर 26 नग भैंसें भरी मिलीं।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया तथा चालक और उसके साथियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। जब्त की गई सभी भैंसों को रात में सुरक्षित रूप से गौशाला फूल सागर पड़रिया भिजवाया गया।
टिकरिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में मवेशी तस्करों में हड़कंप मच गया है।
कार्रवाई के दौरान थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।