मचलेश्वर मेला हिरदेनगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ — एसपी रजत सकलेचा का भ्रमण

5

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, आज दिनांक 27/02/2026 को पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा *हिरदेनगर चौकी अंतर्गत आयोजित मचलेश्वर मेला हिरदेनगर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण* किया गया। भ्रमण के दौरान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला शिव कुमार वर्मा की उपस्थिति में आमजन की सुरक्षा, सुचारू यातायात संचालन एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा *मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, रेडियम युक्त बैरिकेड एवं स्टॉपर लगाने तथा फायर ब्रिगेड को निर्धारित स्थान पर तैनात* रखने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था को लेकर *बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने एवं बिना नंबर प्लेट तथा तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई* करने हेतु निर्देशित किया गया।
मेले में *संचालित झूलों को अनुमति एवं भौतिक सत्यापन उपरांत प्रारंभ* करने तथा *पशुओं को सड़क से दूर निर्धारित स्थान पर रखने* के निर्देश दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.