सिंगारपुर के पीएम श्री विद्यालय में वार्षिकोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल, समग्र शिक्षा अभियान के आदेशों के परिपालन में पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में वार्षिकोत्सव, वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जय कुमार बैरागी के मार्गदर्शन व अध्यक्षता में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां भारती भारत माता और ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया । इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एसएमडीसी के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित रहे ।

वही कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक स्वागत नृत्य से किया गया । जनवरी 2026 में विद्यालय के जंबूरी दल ने बालोद छत्तीसगढ़ में आयोजित प्रथम रोवर रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में ऑल इंडिया स्तर में मध्यप्रदेश को दूसरा स्थान दिला कर राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान पहचान बनाई है । उसी जंबूरी दल के छात्र छात्राओं ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में जे हर रखे तीर कमान, दुनिया वालों जानो हम तो आदिवासी आन गीत पर शानदार और मनमोहक करमा नृत्य की प्रस्तुति दी । रंजना मरावी व साथियों के द्वारा आमा के कहरा, तोर पहरा में गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुत की। मनीषा धुर्वे एवं साथियों के द्वारा राजमंडनी गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए । महिमा बैरागी के द्वारा छम छम गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुत की । जंबूरी दल के द्वारा पुन: आदिवासी पारम्परिक लोकनृत्य ,  वेशभूषा, एक लय, एक ताल  में तर हर नाना मोर नाना हो, तरी ना को नाना री ना सैला गीत पर मनमोहक, शानदार नृत्य की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांध दिए । इसीलिए कहा भी जाता है। “”हाथों में डंडा, पैरों में पेंजना की झंकार है । ये सिर्फ सैला नृत्य नहीं, आदिवासियों की श्रंगार है ।” रीता धुर्वे और शिवानी भारतीया के द्वारा महुआ झरे रे, महुआ झरे गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई । नमृता बैरागी और सुष्मिता बैरागी के द्वारा गाए गीत तो सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए । रानी केराम और मनीषा कुडापे के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई । वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पीटीआई अशोक वरकड़े के नेतृत्व में किया गया ।

वही वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेश प्रसाद सरोते, आसिफ खान, गणेश परते, अशोक धुर्वे, हेमंत वरकड़े, देवेंद मार्को, मनोज कुडापे,  मुरली पटेल, लवकेश कुर्मेश्वर, चन्द्र सिंह मसराम, भाग सिंह उर्वे, आनंद यादव, सुश्री प्रियंका तेकाम, श्रीमती नीतू श्रीवास, श्रीमती सुलेखा चक्रवर्ती, श्रीमती सरोज, सुश्री पूजा बर्मन, सुश्री श्रुति, श्रीमति वैशाली बोरकर, सुश्री सीता राहंगडाले, श्रीमति विद्या भारतीया, श्रीमति सुमन बैरागी, संतोष परते उमेश चीचाम एवं छात्र छात्राएं और ग्राम के ग्रामीणजन, उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.