गुरुवार को है आषाढ़ी दुर्गाष्टमी, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

32

हिंदू धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत बड़ा महत्व रखता है। यह व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है, जो मां दुर्गा को समर्पित होती है। इस बार आषाढ़ महीने की दुर्गाष्टमी का व्रत 3 जुलाई 2025 को रखा जाएगा।

आपको बता दें, यह पावन दिन देवी दुर्गा के भक्तों के लिए बेहद पावन होता है, जब वे मां की कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आषाढ़ दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इसके महत्व के बारे में-

कब है आषाढ़ माह की मासिक दुर्गा अष्टमी

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 2 जुलाई 2025 को रात 10 बजे से होगा और यह 3 जुलाई 2025 को रात 11:30 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, आषाढ़ दुर्गाष्टमी का व्रत 3 जुलाई 2025 को रखा जाएगा।

कैसे करें मां दुर्गा को प्रसन्न मासिक दुर्गाष्टमी के दिन :

  • ज्योतिषयों के अनुसार, दुर्गाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • इसके बाद, पूजा का संकल्प लें।
  • घर के पूजा स्थल को गंगाजल छिड़क कर शुद्ध करें।
  • एक चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • मां दुर्गा को लाल चुनरी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी आदि से श्रृंगार करें।
  • एक दीपक प्रज्ज्वलित करें और धूप-अगरबत्ती जलाएं।
  • मां दुर्गा को लाल गुड़हल के फूल विशेष रूप से पसंद हैं।
  • उन्हें अर्पित करें फल, मिठाई और हलवा-पूरी का भोग लगाएं।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” या “या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” जैसे मंत्रों का जाप करें।
  • आखिर में मां दुर्गा की आरती करें और परिवार सहित आरती में शामिल हों।
  • पूजा के दौरान हुई किसी भी गलती के लिए मां से क्षमा याचना करें। पूजा के बाद प्रसाद सभी में बांट दें।
  • आषाढ़ दुर्गाष्टमी का महत्व

    दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा की शक्ति और उनके नौ स्वरूपों को समर्पित है। यह दिन भक्तों को भय, बाधाओं और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा का सच्चे मन से पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.