मुख्यालय में खुलेआम गली गली लिखाई जा रही पट्टी, सट्टे का कारोबार पुलिस विभाग पर मिली भगत के लग रहे आरोप
दैनिक रेवांचल टाइम्स – डिंडोरी, जिले मुख्यालय में इन दिनों सट्टे का कारोबारी दिन दुगनी रात चौगनी तरक़्क़ी कर रहे है और खाखी से साठगांठ कर उन्हें छुट देने के आरोप लग रहे हैं और आज आमजन परेशान है और सट्टा कारोबारी मालामाल हो रहें हैं,
वही सूत्रों से जानकारी के अनुसार इन दिनों डिंडौरी नगर और आसपास के कस्बों में एक के दस बनने वाला कारोबार खुले आम चल रहा है जहां लोग 10 का 90 बनाने में लगे हुए है वही गरीब वर्ग के लोग दिन भर मजदूरी कर अपनी मेहनत का पैसा 10 का 90 बनाने के लोभ में आकर अपने खून पसीने की कमाई गंवा रहे है पैसे हार जाने पर चोरी डकैती और घर में माताओं बच्चों से मार पीट भी किया जाता है वही इन दिनों जिले में चोरी डकैती का मामला बढ़ता ज रहा है इस पूरे मामले से प्रशासन बखूबी परिचित है पर गांधी के आगे नकमस्तक दिखाई दे रहे है डिंडोरी जिला मुख्याल में लगभग सभी गली मोहल्ले में कही किराने की दुकान तो कही होटलों में सट्टे का खेल गरीबों को खुले आम लुट रहे है स्थानीय लोगों का कहना है पुलिस प्रशासन को इन सब के बारे में पता है पर कोई ने आज तक इन सट्टे बाजों पर कोई कार्यवाही नहीं किया यही वजह है कि आज भी बदस्तूर सट्टे का खेल बेखौफ होकर गली गली में लोगो का जेब खाली करने में कसर नहीं छोड़ रहे है हैरानी की बात यहां है कि यहां सब कुछ पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि कई नामी सटोरिए अपनी दुकानों से ही लंबे कई बरसों से जिला मुख्यालय में सट्टे का कारोबार जमकर फल फूल रहा है सूत्र यहां भी कहते हैं कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है क्योंकि सब कुछ सेटिंग के तहत चल रहा है स्थानीय लोग यहां भी दावा है कि सटोरिया पुलिस को नियमित रूप से हफ्ता देते हैं और जब कभी दबाव पड़ता है तो छोटे-मोटे कैसे बना दिए जाते हैं ताकि दिखावे के लिए कार्यवाही हो सके इस दौरान मुख्य आरोपी आराम से बच निकलते हैं और कुछ दिनों की सावधानी के बाद फिर से वही खेल शुरू हो जाता है सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस अवैध धंधे में अब मासूम बच्चे और पढ़ने वाले युवा भी शामिल हो रहे हैं जिससे कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं स्थानीय जनता ने जिला प्रशासन से अपील की है कि इस गोरखधंधे पर सख्त कार्यवाही की जाए पर पुलिस की इस लापरवाही से क्षेत्र क्षेत्र वासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है लोगों का कहना है की सट्टे की लत अब युवाओं के साथ-साथ बच्चों तक को अपनी चपेट में ले रही है जिससे उनका भविष्य अंधकारमय में होता जा रहा है अभी हाल ही में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सएप में सट्टा खिलाने वाले का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था क्षेत्र वासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध सट्टा खेल को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए इस गोरख धंधे से जुड़े सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।