मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल दस मामलो में लिया संज्ञान”

 

रेवाँचल टाईम्स – मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्‍यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्‍टया मानव अधिकार उल्लंघन के “दस मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 1 मामला मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।

मण्डला -जिले के 1 मामला जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी कार्यालय म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला से प्राप्त हुई है।

लोक सेवा केंन्‍द्र भवन हुआ जर्जर, छत टूटने की कगार पर,

एक और हादसे की हो रही तैयारी ?

मंडला जिले के विकास खंड बीजाडाडी क्षेत्र का लोक सेवा केंद्र इस समय जर्जर अवस्था में है और किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। भवन की छत से लगातार पानी टपक रहा है, दीवारें सीलन से भर चुकी हैं और छत के कुछ हिस्से टूटने की कगार पर हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस बदहाल भवन में रोजाना सैंकड़ों लोग आधार कार्ड अपडेट, जाति-निवास, आय प्रमाण-पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए आते हैं। स्थानीय कर्मचारियों और आम नागरिकों को जान जोखिम में डालकर काम करना पड़ रहा है। छत से टपकते पानी के बीच दस्तावेज संभालना और कम्‍प्‍यूटर चलाना रोज की चुनौती बन गई है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.