बहनों को दिया तोहफा, बार कोड स्केन करते ही राखी लेने घर पहुंचेगा डाकिया
रेवांचल टाइम्स मंडला । राखी के त्योहार मे इस मर्तबा डाकघर ने बहनों को बड़ा तोहफा दिया है। अब भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनों को डाकघर नहीं जाना होगा। सिर्फ स्कैनर से स्केन करना होगा और पोस्टमैन घर आकर राखी का पार्सल पिक कर लेगा। अधीक्षक डाकघर मंडला ने बताया कि राखी के खास मौके पर प्रधान डाकघर मंडला में यह सुविधा शुरू की गई है। अब बहनों को डाकघर जाने की जरूरत नहीं होगी। बार कोड को स्केन करने से बहने सीधे पोस्टमास्टर से वाट्सअप पर जुड़ जाएंगी। पोस्टमैन खुद बहनों के घर पहुंच कर पार्सल पिकअप करेंगे। पार्सल बुक कराकर रसीद भी प्रदान करेंगे। घर बैठे राखी सुरक्षित भाइयों के पास पहुंचाने की जिम्मेदारी डाक घर ने उठाई है।