दबंग ने किया महिला के साथ अत्याचार… शासन प्रशासन ने अभी तक नहीं दिया न्याय महीनो से बीतने के बाद भी नही हो रही कोई कार्यवाही

 

रेवांचल टाईम्स – मंडला मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शासन प्रशासन की मिली भगत से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं लगातार इस आशय की खबर प्रकाशित की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है वहीं महिला व मानव अधिकार आयोग के द्वारा भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया जा रहा है मामला मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम पाठासिहोरा का है जहाँ पर ग्राम परसवाड़ा की अनीता यादव के साथ यहां पर दबंगो ने अपनी दबगाई दिलाते हुए महिला पर अत्याचार किया है इनकी अर्ध निर्मित दुकान मंडला के दबंगों द्वारा दिन दहाडे तोड़ दी गई थी इसकी शिकायत इन्होंने शासन प्रशासन को की थी लेकिन कोई सही निराकरण नहीं किया गया बल्कि उल्टा महिला की ठेला में रखी जनरल स्टोर्स की दुकान राजस्व विभाग की मिली भगत से हटा दी गई हटाने की कार्रवाई फर्जी तरीके से किए जाने की आशंका अनेक लोग जता रहे हैं नागरिकों की मांग है कि महिला के साथ न्याय किया जाए और पूरे मामले की उच्च जांच की जावे और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जावे। आखिर कर कब तक महिला न्याय पाने कब तक भटकती रहेगीं और कब तक मिल पाएगा न्याय

Leave A Reply

Your email address will not be published.