विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

55

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खण्ड मवई के ग्राम भीमडोंगरी में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ सम्पन्न
विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास खंड मवई के ग्राम पंचायत भीमडोंगरी,खलोडी एवं हररा टोला में कृषक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किसानों को उन्नत एवं नवीन कृषि तकनीकों से अवगत कराना है, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता एवं आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में अनंत सिंह राठौर जनपद सदस्य, हरे सिंह पंद्रे जनपद सदस्य, अक्षय परते, करन मरावी सरपंच, रेखा धुर्वे सरपंच, सहस राम धुर्वे सरपंच, सोहन मरावी सरपंच, प्रणय भारती कृषि वैज्ञानिक एवम् वी पी तेकाम वरिष्ठ कृषि अधिकारी,ने किसानों को वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, कीट एवं रोग प्रबंधन, जैविक तथा प्राकृतिक खेती की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। डॉ अनामिका पशु पालन विभाग, डॉ सुनील गोयल पशु पालन विभाग, पी आर वैध मत्स्य विभाग, श्याम लाल धुर्वे ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, ने सरकारी योजनाओं को विस्तार से अवगत कराया। जहां पर सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.