धूमा में निकली भव्य कावड़ यात्रा: नर्मदा जल से होगा बटेश्वर महादेव का जलाभिषेक, शिवभक्तों में उमंग और आस्था का सैलाब
सिवनी जिले के लखनादौन तहसील की उपनगरीय क्षेत्र धूमा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन के पावन महीने में बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा के तत्वाधान में भव्य कावड़ यात्रा का शानदार तीसरा वर्ष का आयोजन किया जा रहा है जहां आज दिनांक 03/08/2025 दिन रविवार को सुबह लगभग 6:00 बजे बटेश्वर महादेव मंदिर कहानी रोड धूमा में पूजन अर्चन कर लगभग 150 से 200 कावड़ियों के साथ धूमा नगर भ्रमण कर बरगी सालीवाडा घाट के लिए वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे एवं सुबह 8:00 बजे सालीवाड़ा घाट बरगी से मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर जल लेकर वहां से बटेश्वर महादेव मंदिर धूमा के लिए निकलेंगे साथ में भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा , डीजे लाइट,धमाल,आतिशबाजी एवं जगह-जगह भोलेनाथ के भक्तों द्वारा कांवड़ियों का स्वागत एवं भंडारे की व्यवस्था की गई है एवं दिनांक 04/08/2025 सावन के चौथे सोमवार को बटेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा नर्मदा जल से शिव के अभिषेक के लिए कांवड़ियों में उत्साह भरा हुआ है जो बड़ी संख्या में नर्मदा जल लाने को तैयार हो रहे हैं