सहकारी समिति कर्मचारी विक्रेता संघ की ब्लॉक इकाई मोहगांव का गठन संपन्न

रेवांचल टाइम्स मंडला प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ जिला इकाई मंडला अशोक मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रामचंद्र शर्मा प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिला अध्यक्ष के के ठाकुर जिला महासचिव नरेंद्र टांडिया मंडला ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चौरसिया की उपस्थिति में ब्लॉक इकाई मोहगांव एवं घुघरी की बैठक ग्राम पंचायत गिठार के सभाकक्ष में आयोजित की गई जिसमें सभी समितियो के कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से घुघरी ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम झारिया एव मोहगांव ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल उपाध्यक्ष विमेंश साहू सचिव कपिल देव पदम सहसचिव संजय पटेल कोषाध्यक्ष श्रीमती मधु साहू एवं कार्यकारिणी सदस्य विद्या परते सुनील भारतीय राकेश पटेल तिलकराम झरिया को निर्वाचित किया गया बैठक में सभी कर्मचारियों की स्थानीय समस्या पर चर्चा की गई एव निराकरण हेतू वरिष्ठ कार्यालय में पत्राचार करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया किया गया बैठक में विकासखंड मोहगांव एवं घुघरी से सभी समितियो की सराहनीय उपस्थित रही

Leave A Reply

Your email address will not be published.