लाखों खर्च करने के बाद भी दुर्दशा का शिकार नेहरू स्मारक चौराहा
नगर पालिका की लापरवाही,, साफ सफाई का आभाव

रेवांचल टाइम्स मंडला जिला मुख्यालय में नगर विकास व सौंदर्यीकरण के लिये प्रति वर्ष नगर पालिका लाखो रूपए खर्च कर रही है यहां के नेहरू स्मारक चौराहा के बुरे हाल है। विगत वर्षों पहले नगर पालिका मंडला के द्वारा नेहरू स्मारक चौराहा का सौंदर्यीकरण कार्य किया था। इसके बाद चौराहा की ओर नगर पालिका के द्वारा कोई ध्यान दिया गया। आलम यह है कि चौराहे में लगे घटिया स्तर के पत्थर टूट गए है और साफ सफाई के आभाव में घास ऊग आई है। इसको लेकर नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है।
बताया गया है कि नेहरू स्मारक चौराहा के सौंदर्यीकरण की आवश्यकता नहीं रही लेकिन नगर पालिका मंडला चौराहा के घेरे को कम करने का हवाला देकर प्रस्ताव बनाया गया है। लगभग 12 लाख रूपए से अधिक खर्च कर नेहरू स्मारक चौराहा का घेरा तोड़ा गया है इस काम में नगर पालिका के ठेकेदार के द्वारा करीब दो साल के बाद निर्माण कार्य पूर्ण किया। जैसे तैसे सौंदर्यीकरण काम हुआ। यहां चौराहे का घेरा कम किया गया। इसके साथ नए पत्थर भी लगाए गए चौराहे को आर्कषक बनाने के लिए नगर पालिका के द्वारा आर्कषक रंगबिरंगी लाइटें और फव्वारा लगाया गया। जो सिर्फ एक दिन चालू किया गया है। इसके बाद फव्वारा बंद कर दिया गया। लाखो रूपए खर्च करने के बाद चौराहा के दिन नहीं फिरे है। आमजनो का कहना है कि नगर पालिका परिषद काम की आड़ पर राशि की बंदरबाट किया गया है जमकर कमीशन का खेल चल रहा है। शहर विकास कार्यो के नाम पर प्रस्ताव बनाए जाते है जिससे मोटी रकम स्वीकृत किया जाए। इसके बाद निर्माण कार्य भगवान भरोसे छोड़ दिये जाते है। इसको लेकर जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है।
लटके है बैनर पोस्टर
नेहरू स्मारक चौराहा के चारो ओर बैनर पोस्टर और कट आऊट लटक रहे है। जो चौराहे की तस्वीर को बिगाड़ रहे है। यहां मुख्यालय में कोई जयंती या कार्यक्रम के साथ नेता के आगमन के दौरान कट आऊट लगा दिए जाते है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा विज्ञापन एजेंसी को खुली छूट दे रखी है दूसरी ओर से आने वाले वाहन चालक को नजर नहीं आते है इससे कई बार पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी है।
चौराहे के उखड़े चेकर्स
चौराहे के सौंदर्यीकरण कार्य के अभी तीन साल ही हुए और निर्माण कार्य की पोल खुल गई। चौराहे में लगाए गए पत्थर टूट गए है। फव्वारा और कुछ लाइटें बंद हो गई। यहां तक चौराहे की कभी साफ सफाई तक नगर पालिका के द्वारा नहीं कराई जाती है। जिससे चारो तरफ घास फूस ऊग आये है ।नगर पालिका निर्माण के नाम लाखो रूपए खर्च कर दिए लेकिन विकास कार्य कही नजर नहीं आ रहा है। चौराहे के आसपास पेवर ब्लाक लगाए है जो उखड़ गए। जिससे गहरा गढ्डा बन गया है। गढ्डे के चलते राहगीरों और वाहन चालको को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साल में सिर्फ दो बार होती है सफाई
इस स्मारक की सफाई की बात करे तो नगर पालिका के द्वारा देश के राष्ट्रीय त्यौहार 15 अगस्त एवं 26 जनवरी के समय ही साफ सफाई की जाती है क्योंकि यहाँ पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया जाता है इसके बाद नगर पालिका इस स्मारक को भूल जाती है
इनका कहना
वहां पर पहले से घास लगाई गई थी उसके अतिरिक्त जो खरपतवार आ गई है उसे कल ही साफ करा दी जायेगी।
गजानन नाफड़े
मुख्यनगर पालिका अधिकारी मंडला