जिला जेल में इनर व्हील क्लब ने कैदी भाइयों संग मनाया राखी पर्व केदीयों को बांधी राखी

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, भाई के प्रति बहनों का प्यार रक्षा बंधन जो एक बहन भाई की कलाई में रक्षा सूत्र बांध कर अपना प्यार जताती है!
इस वर्ष राखी का त्यौहार जिला जेल मंडला में एक अलग ही रूप में देखने को मिला, जब इनर व्हील क्लब मंडला की बहनें अपने स्नेह और प्यार के साथ शुभकामनाओं का उपहार लेकर कैदी भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं।
जहां क्लब की ओर से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कैदियों की कलाई पर राखी बांधकर न केवल उन्हें त्योहार की खुशियों से जोड़ा गया, बल्कि आपसी भाईचारे और सामाजिक अपनत्व का भी संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक भी उपस्थित रहे और उन्होंने कैदियों को अच्छे आचरण और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में नया बदलाव लाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष श्रद्धा तपा के नेतृत्व में मोना जैन, आरती बृजपुरिया, किरण पमनानी, सपना भाटिया, अंकिता केशवानी और संजुलता सिंगार मौजूद रहीं। बहनों ने राखी बांधने के साथ-साथ कैदियों को मिठाई भी खिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

वही जिला जेल परिसर में आयोजित इस पहल ने वहां एक भावुक और मानवीय वातावरण बना दिया। कैदी भाइयों ने भी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें समाज से जुड़े होने का अहसास कराते हैं और जीवन में सुधार की प्रेरणा देते हैं।

वही यह आयोजन इस संदेश के साथ संपन्न हुआ कि चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों, त्योहार की खुशियां और रिश्तों की डोर हर दिल को जोड़ सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.