अमरवाड़ा-सिंगोडी में विधायक कमलेश शाह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

रेवाँचल टाईम्स – अमरवाड़ा देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के पूर्व अमरवाड़ा नगरपालिका में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठन सहित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और भारत माता के जयकारे लगाए ।*उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा से विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह, नगरपालिका अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश कंगाली, भाजपा जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी सहित एसडीएम हेमकरण धुर्वे के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं जनप्रतिनिधियों और समाज सेवायों ने हाथों में तिरंगा लहराकर देश भक्ति के नारे लगाए। अमरवाड़ा विधानसभा के ग्राम सिंगोडी में भी बस स्टैंड चौक से विधायक कमलेश शाह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें भुजरिया उत्सव समिति हिंदू उत्सव समिति मुस्लिम कमेटी के सदस्यों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।
विधायक कमलेश शाह सिंगोडी के प्रसिद्ध भुजरिया उत्सव में भी सम्मिलित हुए और क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन एवं भुजालिया उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा आपसी प्रेम और सौहार्द के इन त्योहारों को हम सब मिलकर सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये। देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले शहीदों को नमन कर भारत को विकसित बनाने संकल्प के साथ जुट जाएं।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष पटेल, विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी सोनू सरस्वर सचिन नेमा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नविता विनोद चौरसिया नवीन जैन शंभु साहू मनोज नेमा शैलेंद्र पटेल विनोद साहू इंडिया, प्रहलाद सूर्यवंशी मुकेश यादव अर्पित श्रीवास्तव राजकुमार बरकड़े योगेश यादव कैलाश साहू परसादी पटेल नितेश साहू अमित नेमा युग ठाकुर अनुभव परिहार अतुल यादव अभय चौरसिया राजेश कहार टीआई राजेंद्र धुर्वे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती बरकडे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुबीन खान बीआरसी विनोद वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।