हर घर तिरंगा अभियान: मंडला में भव्य वाहन रैली और हस्ताक्षर कार्यक्रम, गणमान्य नागरिक, केबिनेट मंत्री, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे शामिल

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, 11 अगस्त 2025 पूरा देश आजादी के 79वे अमृत महोत्सव मना रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज मंडला में भव्य वाहन रैली एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस ग्राउंड, मंडला से प्रारंभ हुई इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। तिरंगे झंडे लहराते हुए प्रतिभागियों ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मध्यप्रदेश शासन, श्रीमती सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, कलेक्टर मंडला सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा तथा सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। वाहन रैली पुलिस ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य चौराहों एवं महाराजपुर क्षेत्र से होते हुए पुनः पुलिस ग्राउंड पहुँची।

वाहन रैली में शामिल केबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ने अपने संदेश में कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ केवल स्वतंत्रता की गौरवगाथा नहीं सुनाता, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का अमिट प्रतीक है।
आइए, इस गौरवशाली अभियान में सभी सक्रिय भागीदारी निभाएं। अपने घर, कार्यालय, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को व्यक्त करें।
आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं और विश्व को एक सशक्त, एकजुट और गर्वित भारत का संदेश दे।

तिरंगा केवल हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारी एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव का भी प्रतीक है। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घरों, कार्यालयों, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करें।

हस्ताक्षर अभियान एवं डिजिटल पहल

वही रैली के साथ-साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जनसमर्थन जुटाने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह पहल इस संकल्प का प्रतीक थी कि हर व्यक्ति स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने में भागीदार होगा। साथ ही, लोगों को प्रोत्साहित किया गया कि वे तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर साझा करें, ताकि यह संदेश अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँच सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.