गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी बहनों को दिया आश्वासन

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश पुलिस वैसे तो हर कर अच्छा कर रही है वहीं दूसरी ओर छिंदवाड़ा जिले के थाना देहात में नवाचार का समाचार प्रकाश में आया है थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक अनोखा अभियान चलाया। इस अभियान में उन्होंने थाना क्षेत्र की महिलाओं से राखी बंधवाई और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके मोहल्ले और क्षेत्र में आने वाली किसी भी समस्या के लिए पुलिस तत्परता से कार्रवाई करेगी।
इस पहल की खास बातें
– महिलाओं की सुरक्षा का आश्वासन:
– थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी बहनों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी।
– छिंदवाड़ा पुलिस की मिसाल:
– इस पहल से छिंदवाड़ा पुलिस ने रक्षाबंधन के अवसर पर एक अच्छी मिसाल पेश की है।