विधिक शिक्षा की महता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

 

रेवांचल टाइम्स मण्डला । माँ रेवती कालेज आफ एजुकेशन जन्तीपुर मार्ग मंडला के विधि विभाग मे”वर्तमान समय मे विधिक शिक्षा की महता” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता निलेश झा जिलाअधिवक्ता संघ के सचिव, तथा महिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुमीता नामदेव व शुभांक पटेल जिलाअधिवक्ता संघ के कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे ।सर्वप्रथम महाविद्यालय के संचालक डा. अभिषेक चौबे द्वाराअतिथि गणों का स्वागत किया गया,तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा माता सरस्वती जी का पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। उद्घोषक प्राध्यापक डाली मसराम द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि झा द्वारा छात्र/छात्राओं को विषय वस्तु से अवगत कराते हुए उसकी सूक्ष्मता व बृहतता पर प्रकाश डालते हुए छात्र/छात्राओं को जिला अदालत में उपस्थित होकर अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात अन्य दोनों प्रवक्ताओं द्वारा विषय वस्तु पर अलग अलग प्रकाश डाला गया। अधिवक्ता द्वारा छात्र/छात्राओं द्वारा किये गये प्रश्नों के उत्तर भी बहुत सरल तरीके से दिये गये। आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के विधि एवं शिक्षा संकाय के छात्र/छात्रायें व समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत मै प्राध्यापक श्रीमती अर्चना ठाकुर द्वारा सभी उपस्थित महनुभावों को धन्यवादन ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.