मंडला लोकसभा क्षेत्र के विकास पथ संकल्प से सिद्धि की ओर अग्रसर

सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के सार्थक प्रयास से मंडला को मिली फोर लाइन हाइवे सहित अन्य सौगात।
सांसद कुलस्ते ने केंद्रीय मंत्री सहित मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रेवांचल टाइम्स मंडला :– मंडला लोकसभा क्षेत्र के सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने संसदीय क्षेत्र में फोर लेन हाइवे, एवं टाइगर कॉरिडोर की मिली सौगात के प्रति क्षेत्र की जनता जनार्दन की ओर से केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ राष्ट्रीय प्रगति के वैश्विक कीर्तिमान रच रहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में चारों ओर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रगति और कनेक्टिविटी के नित नये आयाम स्थापित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्यप्रदेश उन्नति के मार्ग पर बिना रुके पूरी गति और शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को लोक कल्याण का माध्यम मानने वाले कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह के सार्थक एवं सकारात्मक प्रयासों की वजह से मंडला लोकसभा क्षेत्र में निरंतर सड़कों के मामलों में प्रगति जारी है। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मंडला जिले के चहुमुंखी ,सर्वांगीण विकास सहित मंडला नैनपुर बालाघाट सड़क मार्ग की मांग को साकार कराने में निर्णायक भूमिका निभाई है,इनके परिश्रम और दूरदृष्टि वाले कार्य के लिए क्षेत्र का जनमानस कृतज्ञ है। मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि महाकौशल के इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर
पर विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मंडला लोक सभा को मिली है जिसमें जबलपुर से मंडला चिल्फी तक फोर लेन हाइवे, कबीर चबूतरा (अमरकंटक) डिंडोरी से जबलपुर हाइवे, मंडला से नैनपुर टू लाइन, मंडला के कान्हा नेशनल पार्क को टाइगर कॉरिडोर में शामिल करना, लखनादौन से रायपुर फोरलेन हाइवे जैसी विशिष्ट घोषणाएं केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मंडला लोक सभा क्षेत्र के लिए की गईं,कुलस्ते ने कहा कि ये महज सड़क नहीं मंडला लोक सभा क्षेत्र के विकास पथ हैं,जन सेवा में संकल्प से सिद्धि की ओर निरंतर मंडला लोक सभा क्षेत्र अग्रसर हो रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.