नेशनल हाईवे तीस में बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से मारी टक्कर मोके में ही दो लोगो की हुई मौत ट्रक चालक हुआ फ़रार

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला जिले के नेशनल हाइवे 30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा जिसमे मोके में ही दो लोगो की मौत हो गई
वही जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम औरई तालाब के नजदीक एक बेलगाम ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना बिछिया पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बिछिया भीष्म तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बिछिया से मंडला की ओर जा रहे थे जिनकी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सी जी 04 एन एस 5471 से जोरदार टक्कर हो गई। जहाँ वाईक सवारो की मोके में ही मौत होने की पुस्ती की गई एव उनकी पहचान लखनादौन जिला सिवनी निवासी सुमन सिंह पटेल के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा व्यक्ति भगवा रंग के कपड़े पहने हुए साधु की वेशभूषा में था, उसकी पहचान की जा रही है। लखनादौन थाने के माध्यम से परिवार को सूचना दी गई है।
स्थानीय लोगों ने 1033 एम्बुलेंस को सूचित किया मौके पर पयलेट लेखराम यादव और ईएमटी आंनद मार्को पहुंचे। उन्होंने शव को बिछिया अस्पताल पहुंचाया है।
और ट्रक को थाने में जप्त कर लिया गया है बिछिया पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है। और चालक की तलाश जारी है