राष्ट्रीय खेल दिवस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों का किया गया सम्मान

शुचि उपाध्याय भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी का किया गया सम्मान।

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के शासकीस कला महाविद्यालय बम्हनी बंजर में खेल विभाग एवं कैरियर प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया था। प्राचार्य डॉ. श्रीमती करुणा नेमा के संरक्षण तथा जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष माननीय भरत यादव के मुख्य आतिथ्य में किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम का उद्घाटन माँ सरस्वती के चित्र में दीप प्रज्जवलित कर की गई। मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सरस्वती वंदना – मुस्कान चकवर्ती एवं देवाशी हरदाहा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को बेच लगाकर स्वागत किया गया। शिवानी परते ने स्वागत गीत प्रस्तुत की। महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत हेतु सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जिसमें जूली परते, नंदनी नंदा, कामिनी उड़कें, कुन्ती नंदा के द्वारा नृत्य किया गया। सर्वप्रथम जनभागीदारी अध्यक्ष श्री भरत यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अनेक अवसर मिल रहे हैं और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल से खेलों में नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।
खेल ही स्वस्थ और खुशहाल होने की कुंजी है, और वही स्वस्थ और खुशहाल लोग सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं।
सुधीर उपाध्याय ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों के बारे में बताया। छात्रों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य डॉ श्रीमती श्रीमती करुणा नेमा ने छात्रों को खेल में आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया। हमारे जीवन में खेलों का क्या महत्व है इस विषय में जानकारी दी। क्रीडा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार जायसवाल ने खेल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के द्वारा शुचि उपाध्याय भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी का स्मृति चिन्ह श्रीफल, सॉल से सम्मानित किया गया। जिसे उनके पिता श्री सुधीर उपाध्याय ने ग्रहण किया किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्रों को सम्मानित किया गया जिसमें प्रदीप सिंगराम, व्हालीवॉल अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में एवं राहुल उड़के राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने पर स्मृति चिन्ह एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया। इनकी अतिरिक्त संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों जिसमें विवेक ठाकुर, विनय नंदा, विनीता परते, अमित नरेती, पूजा नंदा, प्रियंका भावरे, प्रयास तेकाम, मोनिका मरावी वीरानसाय उद्दे, रमेश कुमार मरकाम, अखिलेश उइके, मोहित मरकाम, प्रियंका नंदा, मनीष चिचाम को स्मृति चिन्द्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। रमेश मरकाम को 2024-25 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब दिया गया। खेल दिवस के उपलक्ष में छात्रों की कबड्‌डी, व्हालीवॉल, पिट्टू बैडमिंटन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्‌डी पुरुष प्रतियोगिता में बी.ए.तृतीय वर्ष विजेता एवं बी.ए.द्वितीय वर्ष उपविजेता व्हालीवॉल प्रतियोगिता में बीए प्रथम विजेता बी.ए.द्वितीय उपविजेता। पिट्टू महिला प्रतियोगिता बी.ए. द्वितीय विजेता एवं बी.ए.की संयुक्त टीम उपविजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में जूली परते, नंदिनी नंदा प्रथम, मुस्कान चक्रवर्ती देवांशी हरदहा द्वितीय एवं मोहित मरकाम प्रेम गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में शिवांश तिवारी एवं महाविद्यालय स्टॉफ डॉ. कुन्ती वराठे, डॉरियंका पटेल, डॉ.मनीष लाजेवार, भानू प्रताप सिंह ठाकुर सुशील कुमार नाविक, शरद कुमार रघुवंशी, ओमप्रकाश झारिया उपस्थिति रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.