स्कूल के बच्चें पहुंचे रेडक्रॉस, देखी देशभक्ति की थीम
रेवांचल टाईम्स – मण्डला, गणेश उत्सव के पावन अवसर पर रेडक्रॉस व्यापारी मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति इस वर्ष विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। समिति ने पंडाल को भक्ति और देशभक्ति की अनूठी थीम पर सजाया। इस अवसर पर विजडम वल्र्ड स्कूल के नन्हें-मुन्ने बच्चे भी भगवान गणेश के दर्शन करने पंडाल पहुंचे। प्राचार्य संजना सिहारे, को ऑर्डिनेटर निकिता जैन तथा शिक्षिकाएं शालिनी, श्रृद्धा, नोसिन और साक्षी ने बच्चों को समिति द्वारा चुनी गई थीम और उसके उद्देश्य से अवगत कराया। समिति ने इस वर्ष पंडाल को चंद्रयान-2 और ऑपरेशन सिंदूर की झलकियों के साथ सजाया है। जिसका उद्देश्य बच्चों और आमजनों को देशभक्ति का संदेश देना है। पंडाल में बच्चों ने सामूहिक रूप से आरती, पूजन-अर्चन किया। छोटे बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस भव्य आयोजन में नगर के कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।