मोहगांव में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यशाला, पंचायत रिस्पांसिव गवर्नेंस ग्रुप का हुआ गठन
रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला 02 सितंबर 2025 को जनपद पंचायत मोहगांव में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत पंचायत रिस्पांसिव गवर्नेंस ग्रुप के निर्माण हेतु ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला ब्लॉक मास्टर ट्रेनर नीतू उइके (महिला एवं बाल विकास विभाग), अर्जुन सिंग्राम (पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग), धीरज चौधरी (जनजाति विभाग), के. एल. सैयाम (स्वास्थ्य विभाग) तथा विजय मलगाम (वन विभाग) की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि माननीय गत सिंह भवेदी (जनपद अध्यक्ष), शिव पुसाम (जिला पंचायत सदस्य), शिवकुमार मिश्रा (जनपद उपाध्यक्ष), हलकू परस्ते, डॉ. अमित भलावी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा जनजातीय समुदाय के समग्र विकास के महत्व पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यशाला में उपस्थित सभी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।