बजाग में सक्षम कार्यक्रम पर ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग- मंगलवार को जनपद शिक्षा केंद्र बजाग में सी ए सी एवं बी ए सी के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सक्षम कार्यक्रम की गुणवत्ता बढ़ाने, जीवन कौशल के आयाम, हाल ही में जोड़े गए आठ नए जीवन कौशल, तथा एस क्यूं एम् एस,गुणवत्ता निगरानी के उपयोग पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में डेमो सत्र, वीडियो प्रदर्शन, चैटबोट रिपोर्टिंग और मेरी सीख गतिविधिओ के माध्यम से सत्र की गुणवत्ता सुधार हेतु सुझाव साझा किए गए इस प्रशिक्षण को सक्षम ब्लॉक प्रबंधक श्री भागीरथ द्विवेदी द्वारा करवाया गया
इस अवसर पर बीआरसी बृजभान सिंह गौतम सहित सभी बी ए सी की उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.