मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने लिया 12 मामलो में संज्ञान”
रेवाँचल टाईम्स – मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ”12 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 1 मामला मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।
मण्डला -जिले के 1 मामला जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला के आयोग मित्र सावन सिंह ठाकुर ने दी है।
मेन्यू चार्ट के हिसाब से नहीं मिल रहा मध्यान्ह भोजन….
मंडला जिले के ग्राम पंचायत खड़देवरा के अमगवां गांव में एक प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन के दौरान बच्चों को मेन्यू चार्ट के हिसाब से भोजन नहीं मिलने का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिले की स्व सहायता समूह द्वारा शालाओं में मध्यान्ह भोजन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन समूह को विगत चार महीने से भुगतान नहीं मिलने के कारण वह बच्चों को मेन्यू चार्ट के हिसाब से भोजन नहीं दे पा रहे है, इस कारण बच्चों को सही से भोजन नहीं मिल पा रहा है। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, मंडला से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।