आम आदमी पार्टी मंडला जिला अस्पताल में डॉक्टर्स की नियुक्ति के लिए लेगी हाई कोर्ट की शरण

रेवांचल टाईम्स – आम आदमी पार्टी मंडला जिलाध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि, आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा लगभग 6 माह से अस्पताल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आवाज उठाती आ रही है। जिले अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी, सोनोग्राफी मशीन का हर मरीज के लिए संचालन, हृदय रोग विशेषज्ञ, कान नाक गले का डॉक्टर, पेट का डॉक्टर, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, प्रसूतिक वार्ड में बेड की संख्या बढ़ाने जैसे अनेक मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री एंव स्वास्थ्य मंत्री को जिला कलेक्टर मंडला के माध्यम से ज्ञापन देने के बाद और आम आदमी पार्टी मंडला के द्वारा 3 दिवसीय धरना प्रदर्शन और आंदोलन के पश्चात भी, आज दिनांक तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। जबकि मंडला जिले की जनसंख्या लगभग 10 लाख है। बहुत दुख की बात है कि अगर जिले में किसी व्यक्ति के कान में एक छोटा सा कीड़ा भी चले जाए तो उसके लिए भी बड़े शहरों का रुख करना पड़ेगा। जबकि पिछले कुछ वर्षों में हृदय रोगियों की संख्या में भरी इजाफा हुआ है। अगर किसी को हार्ट अटैक हो जाए तो उसके पास कुछ समय ही होता है,अगर समय पर विशेषज्ञ के द्वारा उचित इलाज न मिले तो मरीज को जान से हाथ धोना पड़ता है।इन सब जनहितैषी मांगो को लेकर आम आदमी पार्टी मंडला अब हाई कोर्ट का रुख अपनाने वाली है। जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने बताया कि हाईकोर्ट में वकील से बात हो चुकी है कुछ दस्तावेज एकत्रित किए जा रहे हैं। अनेक बार शासन प्रशासन से निवेदन के बाद अब केवल हाईकोर्ट से ही उम्मीद बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.