समाजवादी पार्टी की बैठक में लिए निर्णय
रेवांचल टाईम्स – मण्डला, रविवार को समाजवादी पार्टी की जिला बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी जबलपुर दिनेशचंद यादव, प्रदेश सचिव एवं सहप्रभारी जबलपुर मो. इकबाल अंसारी अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जबलपुर मो. हारिन पहलवान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित तिवारी, जिला महामंत्री जबलपुर नरेन्द्र कुमार राकेसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में मंडला जिला ईकाई को मजबूत करने विषय सहित अन्य सामाजिक मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष वसीम खान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार बैठक आदि की जा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है इस दौरान जिला अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेशचंद यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग को सरकारी योजनाओं को लाभ मिलना चाहिए साथ ही विकास कार्यो में जिस तरह से मंडला जिले में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इसकी निंदा की गई उन्होंने कहा कि मंडला जिले में हर एक दो माह में कर्मचारी अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ा रहे हैं। जो यह प्रमाणित करता है कि यहां पर सरकारी धन की जमकर होली खेली जा रही हैं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खोलेगी। इस दौरान नवीन पदों का गठन भी किया जिसमें मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष पद में श्याम लाल झारिया, अनुसूचित जनजाती प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पद में हुकूम शाह मरावी, अनुसूचित जनजाती प्रकोष्ठ जिला महामंत्री पद में रामसिंह परस्ते, महिला प्रकोष्ठ बिछिया ब्लॉक अध्यक्ष पद में रामदुलारी धुर्वे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष पद में मो असलम नूरी एवं नगर अध्यक्ष के पद में बादल यादव को नियुक्ति किया गया है। इनकी नियुक्ति पर प्रदेश उपाध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों का पुष्पमाला से स्वागत किया है। इस दौरान अब्दुल कयूम अंसारी, शंकर यादव, सुदामा पटैल, दीपक यादव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।