ओबीसी जोड़ो अभियान के तहत हरदहा समाज की ऐतिहासिक बैठक सम्पन्न

“एकता ही शक्ति है, अधिकार की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर”

रेवांचल टाईम्स – मंडला ओबीसी जोड़ो अभियान के तहत हरदहा काछी समाज की बहुप्रतीक्षित बैठक रविवार, 14 सितम्बर 2025 को हरदहा पंचायत भवन , बम्हनी बंजर में उत्साह और जोशपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की एकता, संगठन शक्ति और अधिकारों की रक्षा को लेकर ठोस रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

संगठन को मज़बूत बनाने का संकल्प

बैठक का संचालन बैठक प्रभारी गोपाल हरदहा (संरक्षक) एवं सह प्रभारी नरोत्तम हरदहा (कोषाध्यक्ष) ने किया।
समाज महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार हरदहा आवश्यक कार्य के कारण उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने पूर्व में ही समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में एकत्र होकर अभियान को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का आव्हान किया था।
27% जनसंख्या के आधार पर अधिकार का मुद्दा छाया
बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया कि ओबीसी वर्ग की वास्तविक जनसंख्या (27%+) के आधार पर उनके अधिकार और उचित आरक्षण को सुनिश्चित कराने हेतु एक सशक्त जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि –
“जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक अधिकारों की लड़ाई अधूरी रहेगी। अब हर घर तक अभियान पहुँचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
4 अक्टूबर के प्रांतीय अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान
बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय हुआ कि आगामी प्रांतीय अधिवेशन (ग्राम मांद, अंजनिया, जिला मंडला – 4 अक्टूबर 2025) को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाजजन बड़ी संख्या में पहुँचेंगे।

जोश और एकजुटता का प्रतीक बनी बैठक
बैठक सौहार्द और जोशपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सभी समाजबंधुओं ने एक स्वर में यह ठाना कि हरदहा समाज और ओबीसी वर्ग को संगठित कर अधिकारों की इस लड़ाई को निर्णायक मुकाम तक पहुँचाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित प्रमुख समाजजन
गोपाल हरदहा (संरक्षक), नरोत्तम हरदहा (कोषाध्यक्ष), सुनील हरदहा (लफरा), जगदीश हरदहा (पार्षद), डॉ. अनिल हरदहा (महाराजपुर), मिहि लाल हरदहा, बिन्दा हरदहा (गंगोरा), एडवोकेट संजय चौरसिया, कुंज बिहारी पटेल, सी.बी. पटेल, संतोष हरदहा (मधुपुरी), विवेक हरदहा (मधुपुरी), आनंद हरदहा (मधुपुरी) सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.