जिले में मौत, प्रशासन बेखबर….सावरी बाज़ार में चल रहा रूपेश साहू का फर्जी क्लिनिक

 

रेवाँचल टाईम्स – छिंदवाड़ा जिला प्रशासन निरंतर फर्जी डॉक्टरों के दवाखाना बन्द कराने में लगा हुआ है। वहीं रूपेश साहू सावरी बाजार में अपना दवाखाना बिना डिग्री के चला रहा है,आसपास के ग्रामीणों को गुमराह कर रखा है कि उसका कहना है कि मेरे पास MBBS की डिग्री है,लेकिन सूत्रों की माने तो रूपेश साहू केवल प्रैक्टिस में है। होम्योपैथिक सर्टिफिकेट लगाकर बैठा है और एलोपैथिक दवाइयां सप्लाई कर रहा है फिर भी ग्रीमीणों की जान से खिलवाड़ करने में लगा हुआ है। हाल ही मे एक मामला जिले से लगे गांव का सामने आया था जहां एक बंगाली डॉक्टर के इलाज से 17 वर्षीय मासूम बालक की गलत उपचार के कारण मौत हो गई थी परिजनों का आरोप था कि तेज बुखार के बावजूद इंजेक्शन बॉटल का अधिक डोज बंगाली डॉक्टर के द्वारा दिया गया इसकी वजह से मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। ऐसे ही रूपेश साहू और पांडे जी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुला चैलेंज कर रहे हैं कि हमारी सबसे सांठ गांठ सेटिंग है हमारा कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। आखिर स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्ण की नींद से कब जागेगा और रूपेश साहू और पांडे जैसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ उचित कार्यवाही करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.