नवरात्री पर्व पर दो दिवसीय गरबा डांडिया का आयोजन रतहरा तालाब मे

रेवाँचल टाईम्स – रीवा, शहर के कई क्षेत्रों गरबा डांडिया की धूम मचने वाली है इसी कड़ी में शहर के रतहरा तलाब मे होने जा रहे गरबा डांडिया कार्यक्रम की तैयारी शुरु हो गई है इसके लिए आस पास के मोहल्ले के बच्चों और अन्य प्रतिभगियो को प्रशिक्षण दिया जा रहा है कार्यक्रम के आयोजक राहुल वर्मा और आकाश रावत ने बताया की यह दो दिवसीय होगा 25और 26 सितम्बर को होगा उक्त कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक राहुल वर्मा द्वारा एक साथ 50 बच्चों को गुजरती स्टेप के साथ गरबा सिखाया जा रहा है कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक व संरक्षक समजसेवी अविराज,रोशनी मैत्री,बंसी साहू,पार्षद अशोक पटेल हैं कार्यक्रम को सफल बनाने में शहर के प्रतिष्ठित जनों का सहयोग मिल रहा है आयोजक राहुल वर्मा व आकाश रावत ने शहर वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।