बिग ब्रेकिंग डिंडौरी….एकलव्य विद्यालय के छात्रों का आक्रोश, एनएच पर प्रदर्शन कर किया यातायात ठप
रेवाँचल टाईम्स – डिंडोरी में छात्रों का आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य और अधीक्षक उनके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। बच्चों ने कहा कि उन्हें अक्सर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया जाता है और कई बार मारपीट भी की जाती है।
इसी प्रताड़ना के विरोध में छात्र सड़क पर उतर आए और लगभग एक घंटा तक हाईवे जाम रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और छात्रों को समझाइश देने की कोशिश की।