महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष

26

रेवांचल टाईम्स – मंडला, बिछिया के रेस्ट हाउस परिसर में 9 जून को भारत देश के महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सैनानी वीर बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी मंडल बिछिया के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए गए उसके पश्चात अतिथियों , कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का परिचय हुआ और तत्पश्चात भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम द्वारा बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उनके जीवन और संघर्षों के बारे में उपस्थित लोगों को बतलाया गया । अगले उद्बोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवन आधारित उनके द्वारा किए गए वीरता पूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला गया । इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन ने बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि में उन्हें याद करते हुए उनके जीवन की महत्वपूर्ण बातों को और हमें उनके जीवन से क्या प्रेरणा लेनी चाहिए इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए ।
संगठनात्मक बैठक भी हुई संपन्न
बिछिया स्थित रेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन द्वारा संगठनात्मक बैठक भी ली गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से विभिन्न विषयों में चर्चा की गई साथ ही कई महत्वपूर्व दिशा निर्देश और आगामी कार्ययोजना के सम्बन्ध में भी चर्चा की गई।
भाजपा की केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां और गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हितग्राही व्यक्ति को मिलता रहे इस हेतु भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा परिचर्चा हुई ।
कार्यक्रम में मंच संचालन मंडल महामंत्री नरेश राजपूत और आभार प्रदर्शन दीपक कटारे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम और बैठक में भाजपा जिला महामंत्री नीरज मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष रजनी मरावी सहित समस्त सम्मानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, मातृशक्तियों एवं सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.