मंडला पुलिस की कार्यवाही ….नो एंट्री के उल्लंघन पर 2 ट्रक व 3 ट्रेक्टर चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

रेवाँचल टाईम्स – मंडला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 21 सितम्बर 2025 को थाना महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान नो-एंट्री उल्लंघन करने वाले दो ट्रक क्रमांक CG07CA8274, MP21H1155 व तीन ट्रैक्टर ट्राली क्रं. MP51G0679, MP51AA7324 एवं MP51AA5402 पर धारा 115/194(2) मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते कुल ₹25,000 का चालान किया गया। ट्रैक्टर ट्राली चालको को ट्राली का कामर्शियल रजिस्ट्रेशन कराने, ट्रक व ट्रैक्टर चालकों को वाहन के वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित समय पर ही शहर में वाहन संचालन करने तथा ट्रक व ट्रैक्टर में लेबर या अन्य व्यक्तियों को नहीं बैठाने संबंधी सख्त समझाइश दी गई। पूर्व में भी थाना महाराजपुर द्वारा 06 ट्रेक्टर चालको पर नो एंट्री उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही कि गई थी।