नवरात्र उत्सव को लेकर जिला के विभिन्न थानों चौकी में , दुर्गा उत्सव समिति की बैठक

कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था पर कि गई चर्चा

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले में आगामी नवरात्र पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने हेतु मंडला जिले के थाना / चौकी में दुर्गा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारियों(पुलिस), जनप्रतिनिधि ,सहित थाना/चौकी प्रभारी, दुर्गा उत्सव समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वही बैठक में पंडालों में लाइटिंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। रात्रि समय में पंडालों में वालेंटियर एवं समिति के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने, डीजे/साउंड सिस्टम को निर्धारित समय एवं निर्धारित डेसिबल तक ही बजाने विसर्जन के समय जाम की स्थिति से बचाव के लिए ट्रैफिक को सुचारू रखने ,विसर्जन स्थल की सावधानियां, हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.