सेवा पखवाड़ा के तहत मंडला पुलिस का स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

 

रेवाँचल टाईम्स – मंडला जिले में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के आह्वान पर 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत मण्डला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के नेतृत्व में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन परिसर) में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

एक पेड़ माँ के नाम – हरियाली का संकल्प
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान – स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला
रक्षित केंद्र स्थित कार्यालय, बैरक, आवास परिसर एवं पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.