शासन के रुपयों की खुलेआम होली, कचरा संग्रहण केन्द्र पड़ा बंद, पंचायत प्रशासन सुस्त

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, मध्यप्रदेश सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान संपूर्ण देश तथा प्रदेशों में राज्य सरकारों द्वारा प्रमुख रूप से चलाया जा रहा है जिस पर राज्य सरकारें भी बहुत धन राशि खर्च कर रही है परंतु मंडला जिले की जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरिया में स्वच्छता अभियान के नाम पर गड़बड़ झाला चल रहा है जिस पर अधिकारियों की भी नजर नहीं आती हैं

हम बात कर रहे शासन द्वारा बनाए गए कचरा संग्रहण सह प्रबंध केन्द्र की जो पंडरिया पंचायत अंतर्गत जब से बना है वीरान पड़ा हुआ है ना ही देख रेख ना ही साफ सफाई जिसके चलते यह केन्द्र किसी भूत बंगले से कम नहीं लगता परंतु पंचायत के प्रशासन की उदासीनता के अब यह गिरने की कगार पर आ चुका है

गेट पर नहीं ताला, गाजर घास उग आई, देखरेख नहीं

वही जानकारी के अनुसार नारायणगंज जनपद की ग्राम पंचायत पंडरिया में यह केन्द्र कचरा संग्रहण के लिए बनाया गया था परंतु पंचायत प्रशासन द्वारा यहां आज दिनांक तक कचरा संग्रहण नहीं किया गया बल्कि उसका उल्टा हुआ पंचायत अपनी सुविधानुसार ग्राम के कचरे को नजदीकी श्मशान घाट पर ही सालों से फेंक रही है जिसके चलते श्मशान घाट में गंदगी का अंबार लगा हुआ है

शासन की राशि की खेल गए होली, जनपद भी मौन

शासन द्वारा लाखों रूपए खर्च कर के बनाए गए कचरा संग्रहण केन्द्र की हालत बया कर रहा है कि वह अपने आखिरी समय पर आ गई है चारों तरफ गंदगी एवं गाजर घास के पेड़ झाड़ियों से घिरे केन्द्र के अंदर दरवाजों पर लगी जंग जो कभी भी गिर जाए, केन्द्र के अंदर मवेशियों का गोबर कचरा पुराने कपड़े पड़े हुए हैं,पंचायत प्रशासन कुछ भी दावे करें स्वच्छता को लेकर परंतु स्थिति बहुत दयनीय है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.