नेशनल हाईवे तीस पर सुकतरा के आगे मुर्रमखाप तालाब के पास भीषण सड़क हादसा — ट्रक वाहन से भिड़ी बाइक, मौके पर लगी आग, एक की मौत

रेवांचल टाईम्स – मंडला, नेशनल हाइवे तीस जबलपुर से रायपुर सुकतरा के आगे मुर्रमखाप तालाब के पास नेशनल हाईवे तीस आये दिन घटना दुघर्टना घट रही और एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एयसर वाहन और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
वही प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ गया।