सिर्फ पोषण का साधन नहीं औषधि है दूध, क्या रात में दूध पीने से मिलते है फायदे

16

Benefits of Milk: अच्छे स्वास्थ्य के लिए खानपान और दैनिक जीवन की अच्छी आदतों पर ध्यान देना जरूरी होता है। पुराने समय से दूध, हमारे आहार का हिस्सा रहा है यानि हमारी दादी-नानी दूध पीने की सलाह देते आए है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम होता है जो पोषण देने का काम करता है। दूध का सेवन अगर आप सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से करते है तो आपको इसके फायदे मिलते है।

शरीर की हड्डियों को देता है मजबूती

दूध का पेय लाभवर्धक होता है यानि इसका रस मीठा, वीर्य शीतल और विपाक मधुर होता है। वहीं पर गुणों में यह भारी, चिकनाई युक्त और बलवर्धक माना गया है।यह खासकर वात और पित्त दोष को शांत करता है और शरीर, मन और आत्मा तीनों को पोषण देता है। अगर दूध का सेवन करते है तो इसके कई लाभ हमें मिलते है। दूध का सेवन नियमित रूप से करने से इसमें मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत करते हैं। यह रक्त को शुद्ध करके त्वचा पर चमक लाता है और मानसिक-शारीरिक थकान में ऊर्जा प्रदान करता है। दूध पीने से मांसपेशियां मजबूत बनती है तो वहीं पर शरीर की सरंचना और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है।

जानिए दूध पीने का सही समय

दूध का सेवन कब करना चाहिए औऱ कब नहीं इसके बारे में हेल्थ एक्सपर्ट अपनी-अपनी राय देते है। यहां पर दूध पीने का सही समय रात में माना गया है। अगर आप रात में गुनगुना दूध पीकर सोते है तो नींद आपकी बेहतर होती है। अदरक या त्रिकटु मिलाकर दूध का सेवन करना ज्यादा लाभवर्धक होता है और पाचन में मदद करता है। कोशिश करें कि, दूध के साथ खट्टे फल, नमक, मांसाहार, सोडा या दही जैसी चीजें नहीं मिलानी चाहिए। नहीं तो आपको इसका बुरा असर मिलता है यानि एलर्जी या त्वचा रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किन चीजों के साथ सेवन करना है सही

दूध का सेवन आप सादा भी कर सकते है लेकिन आयुर्वेद में दूध के साथ कुछ और चीजों को मिला लेते है तो इसके फायदे शरीर को अच्छे मिलते है।हल्दी वाला दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, अश्वगंधा दूध बल और वीर्य वर्धक है, त्रिफला दूध आंखों और त्वचा के लिए फायदेमंद है, दालचीनी दूध शुगर नियंत्रण में मदद करता है, केसर दूध त्वचा और प्रजनन शक्ति बढ़ाता है और जायफल दूध नींद के लिए अच्छा है। कब्ज में दूध में एक चम्मच घी मिलाकर रात में लेने से लाभ होता है। हमेशा दूध को उबालकर ही पिएं ताकि यह पचने में आसान हो और रोगजनक बैक्टीरिया नष्ट हो जाएं। याद रखें, भोजन के तुरंत बाद दूध नहीं लेना चाहिए। डायबिटीज वाले लोग बिना शहद या मिश्री के लें। पाचन कमजोर हो तो हल्दी या त्रिकटु मिलाकर लें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.