राष्ट्र की जय चेतना का गान वंदे मातरम, .भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ सामूहिक वन्दे मातरम कार्यक्रम

रेवांचल टाईम्स – मंडला। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश कार्यालय के निर्देशन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता पारस असरानी ने राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके गायन से जिला कार्यालय वंदे मातरम् के स्वरों से गूंज उठा। वही मंडल उपाध्यक्ष बैसाखू नंदा द्वारा भारत माता पर आधारित गीत के सुमधुर गायन से पूरे माहौल को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में “वंदे मातरम्” का जयघोष किया और राष्ट्र एकता व गौरव की भावना के साथ संकल्प लिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने कहा वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति हमारी निष्ठा, समर्पण और एकता का प्रतीक है। आज के इस अवसर पर हर कार्यकर्ता को यह संकल्प लेना चाहिए कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रहेगा।
वही भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि वंदे मातरम् ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आत्मा को एकजुट किया था, और आज भी यह गीत हर भारतीय में वही देशभक्ति की ऊर्जा भरता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.