भुआ बिछिया के बस स्टैंड मैं सुलभ शौचालय मैं गंदगी वह रखरखाव में कमी स्वच्छता अभियान की उड़ाई गई धज्जियाँ

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के नगर परिषद बिछिया में स्वच्छता अभियान की पोल खुल रही है जहाँ जगह जगह कचरे के ढ़ेर और गंदगी से बज बजाती नालियाँ हर तरफ स्वच्छता अभियान फैल नजर आ रहा हैं लोग परेशान हो चुके हैं।
वही बस स्टैंड में स्थिति सुलभ शौचालय के अंदर भी गंदगी बज बजा रही सफ़ाई कहि भी नही दिखाई पड़ रही है बाहर से आने जाने वाले यात्रियों का मुंह सुकोड कर पेशाब घर जा पाते है जगह जगह गन्दगी देखने को मिल रही हैं साथ ही शौचालय पीछे की तस्वीर में स्पष्ट आप देख पा रहे होंगे की एक तरफ कचरे का ढेर लगा है ,और ना ही अच्छे से साफ सफाई, ना ही टूट- फूट पर कोई ध्यान, सफाई की समय सारणी यह बतला रहा है कि दिन में तीन बार साफ सफाई किया जाता है फिर भी शौचालय में इतनी गंदगी बनी रहती है, बदबू आती रहती है एक और जहां सरकार हमारी स्वच्छ भारत मिशन अभियान चला रही है दूसरी ओर कर्मचारी अपनी मनमानी चला रहे हैं।


स्थानीय बस स्टैंड व्यापारी और नागरिकों द्वारा बताया गया कि टॉयलेट बाथरूम व नहाने का मनमानी अबैध वसूली की जा रही है और लोगो से निस्तार के 20 से ₹25 तक वसूला जा रहा है। जब शौचालय में स्थित कर्मचारियों से बात की तो उनका कहना है कि मैं ₹10 शुल्क लेते है। जब गंदगी से परी पूर्ण सुलभ शौचालय दिखाई दे रहा और बदहाल स्थिति में है। आखिर बिछिया नगर परिषद के द्वारा वसूली की जा रही हैं और जब साफ सफाई का पैसा कर्मचारियों के द्वारा लिया जा रहा हैं तो स्वच्छता का ध्यान क्यो नही रखा जा रहा है जहाँ पूरे देश मे स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है बड़े बड़े स्लोगन और पोस्टर्स बेनर के माध्यम से सफाई को लेकर जागरूक किया जा रहा है फिर भी नगर परिषद भुआ बिछिया क्यो मौन है स्थानीय लोगो की मांग है कि शासन प्रशासन का इस और ध्यान दे नगफ परिषद के जिम्मेदारो पर कार्यवाही की जाए वहीं दूसरी और कर्मचारी और ठेकेदार की लापरवाही मनमानी चल रही है आखिर बाहर से आ रहे यात्रियों को सुलभ शौचालय में गंदगी का सामना करना पड़ता है एक और पुरुष मूत्रालय को बंद कर दिया गया है क्योंकि वहां के ठेकेदार द्वारा बताया गया कि बस स्टैंड के साइड वाले लोग बस स्टैंड से शराब खरीद कर वहीं पीकर कचरे में फेंक देते हैं या चेंबर में बोतले डाल देते हैं । कई बार साफ सफाई के चेंबर से शराब की बोतल भी पाई गई इस कारण से पानी बाहर की ओर लिख कर रहा है कई दिनों से लगातार बंद है । फिर भी नगरी प्रशासन की इस और कोई कार्यवाही नहीं दिख रही है इस तरह से सिस्टम की उड़ाई जा रही धज्जियां।

Leave A Reply

Your email address will not be published.