15 दिनों से गाँव की बिजली गुल, विभाग नहीं ले रहा सुध जिम्मेदार आखिर क्यों है मौन

 

रेवांचल टाईम्स – डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड करंजिया की ग्राम पंचायत परसेल मॉल में 63kv का ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी होने के चलते लगभग 12 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई है बिजली बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ है, वही विभाग खराब हुए ट्रांसफार्मर को सुधारने की दिशा में रुचि लेता नहीं दिखाई दे रहा है बिजली विभाग की अनदेखी से उपभोक्ताओं में असंतोष पनप रहा है बिजली न होने से लोगो की दिनचर्या प्रभावित हो रही है बिजली चलित उपकरणों के बंद हो जाने के कारण रोज़मर्रा के काम और पानी जैसी ज़रूरी ज़रूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं। : परसेल मॉल के 63kv ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने से गांव में अंधेरा छाया हुआ हैं वहीं बिजली कंपनी के अधिकारी मरम्मत में देरी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी सिर्फ सुधारने आश्वासन दे रहे हैं और कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे ग्रामीण और भी निराश हो रहे हैं।
: ग्रामीण विभागीय अधिकारियों से समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं जल्द मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की संभावना जताई जा रही हैं। जिसकी जि़म्मेदारी बिजली विभाग या शासन प्रशासन की होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.