नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत ज्ञान कथा आरंभ निकाली कलश शोभायात्रा

रेवांचल टाईम्स – मण्डला, नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत अमृत ज्ञान कथा के आयोजन पर शनिवार को कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। धर्मशास्त्राचार्य पं. मानवेन्द्र शास्त्री ने विधि विधान से कलश पूजन कराते हुए शोभायात्रा खैरमाई मंदिर कटरा से प्रारंभ हुई जो दुर्गा मंदिर कटरा में पूजन अर्चन उपरांत कथा स्थल में कलश स्थापना की गई। इस शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए। वहीं शोभायात्रा के दौरान राधा कृष्ण और मां काली की झांकी ने लोगों का मन मोह लिया सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार पाठक ने बताया कि सुभद्रा नगर ग्राम पंचायत कटरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा स्व. कन्छेदी लाल पाठक एवं स्व. कमलेश पाठक की पुण्य स्मृति में की जा रही है। यह पावन कथा नगर के सुभद्रा कॉलोनी में 16 नवंबर रविवार तक आयोजित होगी। परमपूज्य धर्मशास्त्राचार्य पं. श्री मानवेन्द्र शास्त्री के मुखारबिंद से कथा होगी। वही आज भागवत महात्म्य एवं परीक्षित जन्म कथा तो वहीं 10 नवंबर धुर्व चरित्र एवं हरि अवतार कथा, 11 नवंबर प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार, 12 नवंबर रामावतार एवं श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव, 13 नवंबर श्रीकृष्ण बाललीला, गोवर्धन पूजा एवं रासलीला, 14 नवंबर कूर्मावतार कथा, 15 नवंबर सुदामा चरित्र, श्रीरुकमणी विवाह एवं भक्त सम्मान समारोह 16 नवंबर विराजन, शांतिपाठ एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। कथा का मूल पाठ प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कथा प्रवचन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। वहीं महाप्रसाद का आयोजन 16 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति अनिकेत पाठक तनुश्री पाठक, मनुश्री पाठक एवं स्नेहा पाठक, वहीं राजेश कुमार पाठक और श्रीमती प्रीति पाठक ने धर्मप्रेमियों से भागवत कथा में शामिल होने की अपील की है। वहीं यजमान के रूप में श्रीमती माया पाठक एवं श्रीमती सुषमा पाठक कथा आयोजन का संचालन करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.