बाल दिवस पर भालीवाड़ा शासकीय एकीकृत हाई स्कूल में विविध कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

छात्राओं ने की याद चाचा नेहरु को

रेवांचल टाईम्स – मंडला, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन एवं बाल दिवस (14 नवंबर) के अवसर पर शासकीय एकीकृत हाई स्कूल भालीवाड़ा नैनपूर मैं हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही बच्चों की मुस्कुराहट और रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से गुलजार रहा।कार्यक्रम की शुरुआत संस्था प्रमुख श्री आशीष कुमार झरिया द्वारा चाचा नेहरू की प्रतिमा एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पूजा-अर्चना व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। उन्होंने इस अवसर पर नेहरू जी के आदर्शों, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और बच्चों के प्रति उनके स्नेह पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं, और बाल दिवस हमें बच्चों की शिक्षा, संस्कार और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है।”इसके बाद विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई, जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण और कविताओं के माध्यम से चाचा नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने उपस्थित ग्रामवासियों और अभिभावकों का मन मोह लिया विद्यालय में आकर्षक एवं मनोरंजक बाल मेला भी आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। मेले में खेल, पहेलियाँ, ज्ञान-वर्धक गतिविधियाँ और हस्तकला सामग्री ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य आशीष कुमार झारिया, शिक्षकगण लालसिंह मलावी, ममता बैरागी, श्यामलता डाबरिया, साक्षी झरिया, राकेश बिल्डरिया, वर्षा पटले, भुवनेश्वरी पटले, शिवानी सिंगौर ,राफिया मलिक, राजाराम जंघेला सहित समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के संयुक्त सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बना। ग्रामवासियों ने विद्यालय द्वारा बाल दिवस के अवसर पर किए गए इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.