आबकारी विभाग मण्डला की अवैध शराब के विरुद्ध की गई कार्यवाही_

रेवांचल टाइम्स मंडला दिनांक 21/11/2025 को *कलेक्टर सोमेश मिश्रा मण्डला के निर्देशन मे जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडेय के मार्गदर्शन में मण्डला जिले में मदिरा के अवैध संग्रहण,परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध की गई कार्यवाही में कारिकोंन,महाराजपुर,मानादेही क्षेत्र में दबिश की कार्यवाही की गई।जिसमें मानादेही में नर्मदा नदी के किनारे मदिरा निर्माण एवम विक्रय करने वाले अड्डो पर आबकारी दबिश की कार्यवाही में कुल 03 अड्डो से 130 डिब्बे महुआ लाहन के बरामद किए जिसमे लगभग 1300 किलो महुआ लाहन भरा पाया।जिसकी अनुमानित कीमत 1,30,000/-है।जप्त लाहन को घटनास्थल पर नष्ट किया गया। 75 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा बरामद किया जिसकी अनुमानित कीमत 11250/-है।कारिकोंन में मदिरा विक्रय करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध 03 प्रकरण पंजिबद्ध किया।जिसमें 20 लीटर कच्ची मदिरा 18 प्लेन मदिरा को जप्त किया गया। प्रकरण में ज्ञात/अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत धारा 34(1) का पंजीबद्ध किया गया ।जप्त मदिरा एवं लाहन की कुल अनुमानित कीमत 145750/ है ।उक्त कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी,शैली सैयाम,प्रधान आरक्षक भानु पुसाम, दुर्जन कुलेश,शकुंतला सैयाम,प्रिया नायडू,विजय कमलेश,सत्यपाल मरावी,रघुनाथ उइके,कन्हैया ,महेश पटेल उपस्थित उपस्थित रहे।