घुघरी में विद्या भारती का ‘मातृशक्ति सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित '

 

रेवांचल टाइम्स घुघरी मंडला मातृशक्ति सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन , 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे सरस्वती शिशु मंदिर, घुघरी, में किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक मिश्रा एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करना था।मातृशक्ति के इस संगम में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई कौशल्या मरावी जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री,यशोदा मरावी सरपंच घुघरी,रामकली प्रजापति, कृष्णा देवी पटेल इसके अतिरिक्त, बिछिया स्थित सरस्वती विद्यालय की आचार्याएँ, सुषमा श्रीवास, संजना दुबे, और मीना मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं और मातृशक्ति के विषय पर अपने विचार साझा किए , कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यालय परिवार और स्थानीय समुदाय में उत्साह का वातावरण बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.