मंडला में प्रवीण तोगड़िया का बयान: “हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए मोहन भागवत पर्याप्त, हम उनके पीछे खड़े”
मंडला। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया रविवार, 23 नवंबर को मध्य प्रदेश के मंडला दौरे पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि “हिंदू राष्ट्र निर्माण के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ही सक्षम और पर्याप्त हैं, हम उनके पीछे खड़े हैं। वह सब कुछ करा लेंगे।”
जनसंख्या मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करना चाहिए। तोगड़िया ने यह भी घोषणा की कि तीसरे बच्चे की स्कूल फीस वह खुद भरवाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के हित में कार्य करने वाले हर व्यक्ति और संस्था को मोहन भागवत का सम्मान करना चाहिए।