आम आदमी पार्टी के प्रयास से ग्राम पंचायत भवन का सपना हो रहा है साकार

रेवांचल टाइम्स मंडला जिले विकासखंड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनपुरी के निवासी विगत 4 वर्षों से ग्राम पंचायत भवन के लिए तरस रहे थे वैसे तो इस ग्राम पंचायत में समस्याओं का अंबार है पेयजल की समस्या से बरसों से ग्रामवासी जूझ रहे हैं ग्राम पंचायत भवन दूसरी ग्राम पंचायत से संचालित हो रहा था ग्रामीणों द्वारा चार वर्षो से लगातार प्रदर्शन शिकवा शिकायत का दौर चला रहा मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी तभी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का सिंघानपुरी ग्राम पंचायत में दौरा हुआ और ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी आम आदमी पार्टी के कुछ दिनों के प्रयास से ही पेय जल समस्या के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य चालू हुआ स्कूल के लिए जगह आवंटित हुई और पूर्व में स्वीकृत ग्राम पंचायत भवन इसके निर्माण कार्य के लिए ग्राम के ही कुछ नेताओं द्वारा भवन निर्माण का कार्य चालू नहीं हो पा रहा था तब आम आदमी पार्टी के प्रयास से ग्राम सिंघानपुरी में भूमि पूजन का आयोजन किया गया जिससे कि सभी ग्राम वासियों को आनंद के माहौल में देखा गया वहीं ग्राम वासियों द्वारा आम आदमी पार्टी को हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया और उन्होंने अपनी निष्ठा आम आदमी पार्टी के प्रति जाहिर की वही आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज सोनी का कहना था कि इस ग्राम की और जो भी समस्याएं होंगी उसके लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे और सारी समस्याएं जब तक दूर नहीं हो जाती हम ग्राम वासियों के साथ मिलकर प्रयास करते रहेंगे।
इनका कहना
हमारी पार्टी इस ग्राम पंचायत की और भी जो समस्या होगी प्रयास कर दूर की जायेगी ग्रामवासियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
पंकज सोनी
कार्यकारणी जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी मंडला